Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जोन-डी और जोन सी में दर्जनभर अवैध निर्माण सील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने शुक्रवार को भी जोन डी और जोन सी में अवैध निमार्णों के खिलाफ सील की कार्रवाई की। यह कार्रवाई प्राधिकरण उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के निर्देशन पर की जा रही है। पिछले डेढ़ माह से अवैध निमार्णों के खिलाफ शहर भर में कार्रवाई की जा रही है।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष के आॅफिस से मिली जानकारी के अनुसार जॉन सी 3 में वेदव्यासपुरी तथा जोन सी 3 में ही गंगा कॉलोनी में कई बड़े निमार्णों पर एमडीए की तरफ से सील लगाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा जोन डी वन में सूरजकुंड रोड स्थित देवी नगर में किए गए अवैध निर्माण पर मेरठ विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों की टीम ने शुक्रवार को पहुंचकर सील लगा दी।

दुकानों पर प्राधिकरण के इंजीनियरों ने अपनी तालाबंदी भी कर दी। इस तरह से शहर भर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष का कहना है कि अवैध निर्माण रोकने के लिए शहर में विशेष अभियान चल रहा हैं। इसमें टीम भी ज्यादा लगाई गई हैं, जो हर रोज निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, इससे पहले अवैध निर्माण रोकने में विफल आठ मेट के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई थी। दो जेई को भी सेवा पुस्तिका में बेड एंट्री दी गई थी। इसके बाद से ही शहर में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे राजस्व तो एमडीए को कुछ नहीं मिल रहा हैं, लेकिन सील की कार्रवाई धड़ाधड़ की जा रही है। क्योंकि शमन को लेकर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है।

आवास विकास ने की ई-नीलामी

आवास विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को ई-नीलामी की गई। जिससे विभाग को काफी लाभ पहुंचा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आवास विकास परिषद की ओर से शास्त्रीनगर योजना संख्या-सात में प्लॉट नं. सीपी एक की नीलामी हुई। यह प्लॉट 1357 वर्ग मीटर का है।

नीलामी की शुरूआत 65050 रुपये प्रति वर्ग मीटर से शुरू हुई। जो 93700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर पर जाकर रुकी। इस राशि के हिसाब से प्लॉट की नीलामी हुई। यह प्लॉट पिछले काफी समय से खाली पड़ा था। इसे लेकर पहले भी नीलामी हुई थी। जिसमें सपा और बसपा के कद्दावर नेता भी नीलामी में भी शामिल हुए थे। इस प्लॉट की नीलामी से विभाग को करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ पहुंचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img