Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कुंडल लूट की घटना के बाद एक दर्जन केटीएम बाइकें कब्जे में ली

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: एक दिन पहले शामली में दिनदहाड़े महिला से सोने के कुंडल लूटने की घटना के बाद पुलिस ने करीब एक दर्जन केटीएम मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

रविवार की दोपहर मोहल्ला दयानंद नगर निवासी महिला पूनम किसी कार्य से बाजार जा रही थी। जैसे ही महिला डॉक्टर बोहरा नर्सिंग होम वाली गली में पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला के सोने के कुंडल लूट लिए तथा मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद एडिशनल एसपी ओपी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा बदमाशों की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं शामली के अंदर महिला के कुंडल लूटने की घटना में केटीएम मोटरसाइकिल के इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रहीं हैं।

सोमवार को कैराना कोतवाली में करीब एक दर्जन केटीएम मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं। वहीं पुलिस द्वारा केटीएम मोटरसाइकिलों को कब्जे ले लिए जाने को लेकर मोटरसाइकिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य ने बताया कि शामली में हुई लूट की घटना को देखते हुए केटीएम कुछ संदिग्ध मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई हैं। सभी मोटरसाइकिलो की जांच कराई जा रहीं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img