Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

छोटा हाथी पलटने से एक दर्जन लोग घायल

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: छोटा हाथी पलटने से लगभग 15 लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहीं कुछ गम्भीर घायलों को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

कस्बा निवासी संजय प्रजापति ने तीन दिन पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। गुरुवार को परिवार की महिला , पुरुष व बच्चे छोटे हाथी में सवार होकर लड़की को लेने बागपत जनपद के गांव बिड़ौली जा रहे थे। बताया गया कि जब वह बुढाना रोड पर सत्संग भवन के पास पहुंचे तो सड़क पर एक कुत्ता आ गया और उसको बचाने को लेकर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया।

51 5

वाहन के पलटते ही सवार महिला, पुरुष व बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर भट्टे पर काम करने वाले लोगो के अलावा आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार सभी लोगो को बाहर निकाला। घटना में वाहन में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए।

52 6

इस दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में सभी 15 घायलों को चेतन, सतीश अनु, उमंग, प्रिया, सुरेंद्र, मनोज, दीपक, शिवानी, वर्षा, राजेन्द्र, मिंटू, सचिन, बाबू व मांगेराम को सीएचसी भिजवाया। सूचना पर परिजनों के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी सीचसी पहुंचे। गम्भीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img