Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Shamli News: बलवा चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, छह घायल

जनवाणी संवाददाता

शामली: बलवा चौराहे पर अज्ञात ट्रक ने एक अर्टिका गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि महिला पुरूषों समेत छह लोग घायल हुए हैं। रात में ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें रैफर कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के गांव संघाटेडा निवासी अकबर अपने रिश्तेदारी में मंसूदा, समरयाना, दिलशाना, मेफरीन, शहनुमा और डेढ साल की बच्ची महक पुत्री मसरूफ निवासीगण धलापडा थाना गंगोह के साथ गुरुवार को कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा में एक रिश्तेदारी में आए थे। देर रात को सभी लोग ​अर्टिका गाड़ी से वापस गंगोह के लिए रवाना हुए थे। हाइवे बायपास पर जैसे ही कार सवार शामली कोतवाली क्षेत्र में बलवा चौराहे पर पहुंचे तो अज्ञात ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और क्रेन के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान डेढ साल की बच्ची महक की मौत हो गई थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सैंटर रैफर किया गया। देर रात में ही परिजन व रिश्तेदार भी अस्पताल में पहुंच गए थे

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img