Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

नगर निवासी एक युवती की ससुराल में मौत

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नगर निवासी एक युवती की मौत उसकी ससुराल मुरादाबाद में हो गई युवती के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। नगर के मोहल्ला जोशीयाँन निवासी उमेश कुमार की पुत्री ज्योति की शादी लगभग 3 माह पूर्व मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भदौरा नई बस्ती निवासी गजेंद्र उर्फ आकाश पुत्र महेंद्र के साथ हुई थी आरोप है कि ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे और एक साजिश के तहत शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी और ज्योति के मायके वालों को घटना की सूचना भी नहीं दी।

अन्य किसी व्यक्ति ने ज्योति के मायके वाली को यहां नहटौर में फोन कर ज्योति की मौत होने के बारे में बताया तो आनन-फानन में मायके वाले मुरादाबाद पहुंचे तब भी उन्हें मृतक ज्योति के ससुराल वालों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जिस कारण मृतिका के मायके वाले संबंधित थाने में पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद ज्योति के मायके वाला उसका शव लेकर यहां नगर के मोहल्ला जोशीयाँन में आ गए और ज्योति के लिया पति ,ससुर ,जेठानी , वह ननंद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img