Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

UP: गला काटकर की बच्ची की हत्या, लाश आटे के ड्रम में छिपाई, पुलिस ने एनकाउंटर में किया आरोपी का सफाया

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आगरा में एक जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया। आरोपी किराएदार सुनील ने बच्ची की हत्या करने के बाद कमरे में बहा खून पानी से धो दिया और लाश को आटे के ड्रम में छिपा दिया।

पुलिस ने किया आरोपी की तलाश

पुलिस तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई। घटना के बाद थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना पर 24 मार्च को अभियोग दर्ज किया गया और बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया। 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में सुनील के कमरे से आटे के ड्रम में बरामद हुआ।

इस वारदात के बाद पुलिस ने सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद हुई मुठभेड़

27 मार्च की रात, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस ने सुनील का घेराव किया। जैसे ही आरोपी ने खुद को घिरते देखा, उसने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक दरोगा घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सुनील घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी के कब्जे से बरामद सामान

पुलिस ने सुनील के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here