Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: ग्लोकल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: ग्लोकल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति सैयद निजामुद्दीन के संरक्षण और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभा त्रिपाठी, जमीरुल इस्लाम और छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम ने किया।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के 12 छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ईशा अंबेडकर, द्वितीय पुरस्कार सौरभ कुमार और तृतीय पुरस्कार अलका सिंह को प्रदान किया गया। छात्रों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिवस उन महान बाल वीरों की गाथा की याद दिलाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही धर्म, राष्ट्र और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के सुपुत्रों साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह की वीरता और अटूट आस्था को समर्पित है।

मात्र 9 और 7 वर्ष की अल्पायु में इन बालकों ने मुगल शासक के सामने झुकने से इनकार कर दिया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि साहिबज़ादों का जीवन आज के बच्चों को सत्य, साहस और मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में छात्रों को राष्ट्र सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम के सदस्य बिलाल अहमद, डॉ. क़ैफ-उल-इस्लाम, डॉ. असगर अली और शहनाज़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img