Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सरधना में दोना पत्तल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • आग लगने से लाखों का माल जलकर हुआ राख, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार की देर रात सरधना के नानू गांव स्थित दोना पत्तल की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों की मदद से कई घंटे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सुबह होने तक ही आगपर काबू पाया जा सका। तब तक फैक्ट्री में रखा सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगने से करीब 20 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मानते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के नानू गांव निवासी साजिदा पत्नी अनीस ने गांव में ही दोना पत्तल बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। रविवार की देर रात करीब तीन बजे साजिदा का पति अनीस फैक्ट्री में काम कर रहा था। कुछ देर के लिए वह फैक्ट्री से बाहर आकर बैठ गया। अनीस ने बताया कि तभी शॉर्ट सर्किट होने से फैक्ट्री में आग लग गई। जब तक उसने आसपास के ग्रामीणों को उठाया, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने में दिन निकल गया। तब तक फैक्ट्री में रखा सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार करीब 15 लाख रुपये कीमत का माल और तीन मशीन जलकर मलबा हो गई। हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। साथ ही प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

मदद पहुंचने में लग गई देर

फैक्ट्री आबादी के बीच गलियों में होने के कारण मदद पहुंचने पर काफी देर लग गई। दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह फैक्ट्री तक पाइप पहुंचाया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया जा सका। देरी से मदद पहुंचने के कारण फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img