Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कालीना गांव के जंगल में व्यक्ति को बंधक बनाकर जिंदा जलाया

  • बुरी तरह से झुलसे अज्ञात को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: बुधवार की सुबह कालीना गांव के जंगल में एक सनसनीखेज वारदात में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को पुलिस ने मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पूर्व यह बताया गया है कि उक्त आग लगा हुआ व्यक्ति जली हुई हालत में पास के गांव रजापुर से कालीना के गांव के जंगल तक दौड़ता हुआ जान बचाने के लिए भागा। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद उसे एक खेत में जली हुई हालत में पड़ा हुआ देखा गया।

मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति के सही ढंग से नहीं बोल पाने के कारण नाम पता नहीं बता पा रहा है।पुलिस ने पता कि जिस जगह घटना हुई है वह गांव के एक चिकित्सक का खेल है। जहां उसे बंधक बनाकर जलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जिंदा व्यक्ति को आग लगाकर जलाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img