Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्की पर भड़के सिंगर विशाल मिश्रा, बोले-‘कभी भी कोई कार्यक्रम नहीं करूंगा’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूती दी है। इस कठिन समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे खुलकर भारतीय सेना के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने न सिर्फ सेना की वीरता और साहस की सराहना की, बल्कि पाकिस्तान द्वारा की गई नाकाम कोशिशों की कड़ी आलोचना भी की। हाल ही में सामने आई एक घटना में पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन की मदद से भारत पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

इस बीच मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान को सपोर्ट करने पर प्रतिक्रिया दी। सिंगर ने घोषणा की कि वह अब तुर्की और अजरबैजान में म्यूजिक कॉन्सर्ट नहीं करेंगे।

मेरे शब्दों को याद रखना

सिंगर विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कभी भी तुर्की और अजरबैजान नहीं जा रहा हूं। कोई फुर्सत नहीं, कोई संगीत कार्यक्रम नहीं! मेरे शब्दों को याद रखना! कभी नहीं!’ इससे पहले विशाल ने कहा था कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि लोग उन्हें और उनके परिवार को गाली दें। वह अपने देश के साथ खड़े रहेंगे।

सशस्त्र बलों का करें समर्थन

इस तनावपूर्ण माहौल के बीच विशाल ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ‘यह मेरे दिमाग में है और ईमानदारी से मुझे समझ में नहीं आता! एक खास वर्ग के लोग सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता क्यों नहीं दिखाते! इस समय हमें बस इतना करना चाहिए कि सशस्त्र बलों का समर्थन करें, देश का समर्थन करें और दुनिया को बताएं कि हम एक हैं। जय हिंद।’

विशाल मिश्रा के बारे में

विशाल मिश्रा कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। उन्होंने ‘कबीर सिंह’, ‘सांड की आंख’, ‘नोटबुक’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘एनिमल’, ‘आरआरआर’, ‘रुसलान’ और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ जैसी फिल्मों उन्होंने गीत गाए हैं। उनके चार्टबस्टर गानों में ‘कैसे हुआ’, ‘पहले भी मैं’, ‘नाचो नाचो’, ‘खूबसूरत’, ‘पहला प्यार’ और ‘दिल को छू लेने वाले’ कई गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह विदेशों में म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img