Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में हुआ भयंकर हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: गागलेहड़ी थाना क्षेत्र स्थित देहरादून–दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि ग्राम सैयद माजरा निवासी परिवार गंगोह थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में हुए अपने मामा की मौत में शामिल होने के लिए बोलेरो गाड़ी से निकला था।

बोलेरो जैसे ही सैयद माजरा टोल प्लाजा से आगे सर्विस रोड के पास पहुंची, उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह सीधे बोलेरो पर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद घायलों को फतेहपुर सीएचसी और जिला अस्पताल सहारनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सातों को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जिनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और मातम का माहौल गहराने लगा।

टोल प्लाजा पर हंगामा की तोड़फोड़

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सैयद माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बना दी। ग्रामीणों का आरोप था कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों को जन्म दे रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन और एसपी मनोज यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हादसे के कारकों की जांच भी कराई जाएगी।

सांसद एमएलसी और पूर्व मंत्री पहुंचे मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, सांसद इमरान मसूद,देहात विधायक आशू मलिक और एमएलसी शाहनवाज खान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। एक ही परिवार के सात सदस्यों की असमय मौत से सैयद माजरा, मोहद्दीनपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। गांवों में सन्नाटा पसरा है और लोगों की आंखें नम हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img