Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: शादी के कुछ दिन बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी पर अवैध संबंध व प्रताड़ना का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र में शादी के कुछ ही दिनों बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। युवक पहले घर में बेहोशी की हालत में मिला था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना, अवैध संबंध और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मलियाना के रविदास विहार निवासी हरबीरी पत्नी ब्रजपाल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनके सबसे छोटे बेटे आकाश की शादी 4 फरवरी 2026 को राधिका पुत्री अमरपाल निवासी रखौड़ा खुर्द, जिला मेरठ के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी से पहले आकाश किसी भी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था, लेकिन शादी के बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था।

परिवार का आरोप है कि आकाश की पत्नी राधिका अक्सर उससे झगड़ा करती थी और नई-नई चीजों की मांग कर उसे परेशान करती थी। साथ ही आकाश को राधिका के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का भी शक था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

परिजनों के मुताबिक 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब तीन बजे तक आकाश बिल्कुल ठीक था, लेकिन शाम करीब छह बजे उसे कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। उस समय उसकी पत्नी राधिका घर से गायब थी। जिसके बाद परिजनों ने बड़े बेटे मोनू उर्फ परवीन को बुलाया और आकाश को इलाज के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया।

परिवार का यह भी आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी राधिका अधिकतर समय अस्पताल और घर से गायब रहती थी। साथ ही वह परिवार के लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी और आकाश का मोबाइल फोन भी उसी के पास था।

परिजनों के अनुसार जब आकाश का मोबाइल फोन उसके बड़े भाई मोनू उर्फ परवीन ने मांगा तो राधिका गुस्से में आ गई और धमकी देते हुए अस्पताल से बाहर चली गई।

बताया गया कि इलाज के दौरान आकाश की हालत लगातार गंभीर बनी रही और वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। गुरुवार की रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

वहीं इस मामले में टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों का आपस में विवाद चल रहा था। परिजनों में अपनी बहू के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here