जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: आमने-सामने की बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें घायल अवस्था में सीएससी में भर्ती कराया गया जहां पर एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया क्षेत्र के गांव शेखुपुरा नारायण खेड़ी निवासी हिमांशु पुत्र राकेश अपने ताऊ जोगराम सिंह के साथ उन्हें दवाई दिलाने ग्राम टांडा माई दास अपनी बाइक द्वारा जा रहा था।
बताया जाता है कि जब वह ग्राम फुलसदा के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही बुलेट सवार सद्दाम से उसकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें हिमांशु व उसका ताऊ जोगराम सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने हिमांशु को नगर सीएससी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि हिमांशु की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम श्याउनगला थाना कोतवाली देहात निवासी सद्दाम पुत्र बुंददु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

