जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: रास्ते में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली निवासी 50 वर्षीय सहदेव जंगल से घर वापस आ रहा था।बताया जाता है कि रास्ते में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा हुआ था ।टूटे हुए तार की चपेट में आने से सहदेव को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।सहदेव की मौत को लेकर ग्रामीणो ने मौके पर शव को रखकर विद्युत विभाग के अधिकारियो को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
मगर घण्टो तक भी कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुँचा।सूचना पर कोतवाल लव सिरोही मौके पर पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने के प्रयास किया।मग़र ग्रामीणो ने शव को नही उठने दिया।रात्रि में विधुत अधिकारियों के पहुचने पर उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर ग्रामीणो का आरोप है कि जर्जर तारो को बदलवाने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया।जिसका खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।कोतवाल लव सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अभिकर्ता गौरव वाल्मीकि 9761922429

