- अधिक नशे के चलते हुआ बेहोश, नहीं लेने वाला कोई सुध
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अधिक नशा हो जाने के कारण एक युवक चार घंटे से सड़क पर पड़ा हुआ है। आसपास लोग आते हैं हाथ-पैर हिलाते हैं और चलते जाते हैं। इस युवक के परिजनों द्वारा भी इसकी कोई सुध नहीं ली गई है। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया है, परन्तु पुलिस ने भी इस मामले में कोई सुध नहीं ली है।
नईमंडी थाना क्षेत्रा के गांधी कालौनी में वेष्णों देवी मन्दिर वाली गली में एक युवक चार घंटे से सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि युवक ने अत्याधिक शराब का सेवन किया हुआ है, जिसके चलते वह बेहोश है। युवक ने हवाई चप्पल, लोवर व काली टीशर्ट पहनी हुई है।
युवक की उम्र 20-25 वर्ष बतायी जा रही है। इस युवक को सड़क पर पड़े देखकर लोग घबरा गये थे और उसे हिला-डुलाकर देखा, तो सांसें चल रही थी और उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी,परन्तु कोई भी पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। वहीं दूसरी ओर चार घंटे से युवक के वहां पड़े होने के बावजूद भी उसका कोई परिजन उसे ढूंढता हुआ नहीं आया है।

