Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

शादी में आए युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा

  • पीड़ित के परिजनों के कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के बसी गांव में कार में बंधक बनाकर बाराती की पिटाई की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

रविवार को कल्लू पुत्र मथन सिंह निवासी स्याना बुलंदशहर ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर देकर उसने बताया की चार मार्च को उनके गांव से बारात आई थी। जिसमें उनका पुत्र रोहन भी गया था।

शादी में उसके साथ ही गए युवकों ने उसके साथ गाली गलोच की। जिसका उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे कार में डालकर खेतो में ले गए। जहा उसके साथ कार में बंद करके ही पिटाई की।

यही नही उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी तरह से कार से निकलकर गन्ने के खेतों में छुप गया। जिसके बाद वह छुपता छुपाता वापिस घर लोट गया।

जिसके बाद उसने परिजनों की सारी घटना बताई। परिजनो ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को परिजनो ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img