Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: यूपी पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे भाई को लेने गए युवक की हादसे में मौत, तीन घायल

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मुरादाबाद से यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे भाई को मेरठ लेने गए युवक की कार की मेरठ-बागपत हाइवे पर बालैनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे उसकी मौत हो गई जबकि परीक्षा देकर लौट भाई समेत तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कार्य और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

गांव सिंघावली अहीर निवासी सतीश पुत्र राज की रविवार को मुरादाबाद में यूपी पुलिस परीक्षा थी। घर आने के लिए सतीश को मेरठ में कोई साधन न मिलने पर उसका भाई सोनू गांव के दो अन्य युवकों के साथ कार से सतीश को लेने मेरठ गया। वहां से वापस लौटते समय देर रात बालैनी थाने के समीप कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

घटनास्थल पर मौके पर 32 वर्षीय सोनू की मौत हो गई जबकि उसका भाई सतीश के अलावा कार में स्वर मोनू और सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव मे शोक की लहर दौड़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img