Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

आधार कार्ड बनवाने के लिए रात्रि में ही डाकखाने के बाहर खड़े होने लगे महिलाएं व पुरुष

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: नगर क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाना व संशोधन कराना लोगों के लिए भारी मुसीबत बन गया है जिसमें उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और लोग रात्रि में ही डाकखाने के आगे आकर लाइनों में खड़े हो रहे हैं ताकि सुबह जल्दी उनका नंबर आ जाए और वह अपना आधार कार्ड बनवा सके।

बता दें कि सरकार द्वारा लोगों की आईडी पहचान पत्र आधार कार्ड बनवाने का कार्य कई जगह बैंकों व कई जगह डाकखानों में दिया गया है लेकिन नगर में यह कार्य केवल एक डाकखाने में ही दिया गया है जहां पर अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए भारी मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन डाकखाने के अन्य कार्य करने के साथ ही डाकखाने के अधिकारी केवल दो तीन दर्जन आधार कार्ड ही बनाना सक्षम बता रहे हैं जिसके चलते देखने में आया मंगलवार की रात्रि में नरगिस, नाजिस, मुस्कान, जुबेर, ग्राम खोसपुरा, शिवम दीपक, कुलवीर, पवन, अर्जुन, ग्राम बल्लाशेरपुर, कवीराज ग्राम मूसेपुर व रवि ग्राम फेजपुर की महिलाएं व पुरुष रात्रि में ही डाकखाने के बाहर लगभग 8:00 बजे आकर बैठ गए और वहीं पर खाना खाया जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि 3 दिन से वह लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आता है इसलिए वह रात्रि में पूरी रात यहीं पर गुजारेंगे ताकि सुबह जल्दी जब डाकखाना खुले तो उनका नंबर आ जाए और उनका आधार कार्ड बन सके।

41 14

 

बता दें कि डाकघर में आधार कार्ड बनवाने व बदलाव के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लग जाते हैं लाइन इतनी लंबी होती है कि लोगों को काफी मशक्कत के बाद जब उनका नंबर आता है तो वहां फीडिंग पूरी होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है जिस कारण वह आक्रोशित व मायूस होकर अपने घर चले जाते हैं नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला अधिकारी से डाकखाने के अतिरिक्त भी आधार कार्ड बनवाने की मांग की है ताकि समय लोगों के।आधार कार्ड बन सके और उन्हें आने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img