Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

आधार नामांकन और अपडेशन का कैंप छह मार्च को

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आधार नामांकन, अपडेशन समेत विभिन्न कार्यों के लिए शनिवार को शामली के मुख्य डाकघर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्पेशन ड्राइव से कार्य किया जाएगा। इसके लिए पहले आयो पहले पाओ वाली नीति को अपनाया जाएगा।

अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर वीर सिंह प्रवर ने बताया कि मंडल के अंतर्गत 19 डाकघरों में आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 मार्च शनिवार को सुबह आठ से छह बजे तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत आधार महालॉगिन मनाने का निर्णय लिया गया है।

मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला, खतौली, थानाभवन, भोपा, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा, चरथावल, गांधी कॉलोनी, जलालाबाद, मीरापुर, रोहाना मिल में आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा।

स्पेशल ड्राइव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर नया आधार कार्ड नि:शुलक, आधार अपडेशन हेतु 50 रुपये, फुल बायोमेट्रिक अपडेशन 100 रुपये, आधार प्रिंट 30 रुपये शुल्क के साथ आकर विशेष सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए पहले आए पहले पाएं। इसमें आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की कोई बाध्यता नहीं होगी।

वहीं डाक अधीक्षक ने बताया कि डाकघरों में एईपीएस का विशेष कैंप पांच मार्च को लगाया जाएगा। इसलिए बैंकों में भीड से बचे और अपने खाते से डाकघर से अपनी रकम निकालें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img