Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

शादी के बंधन में बंधेगी आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान, 13 जनवरी को मुंबई में हुगा ग्रैंड रिसेप्शन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान आज अपने लॉन्गटाइन बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ सात फेरे लेने वाली है। बता दे कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें खूब वायरल हुए और साथ ही फैंस से काफी प्यार भी मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयरा खान और नूपुर शिकरे आज मुंबई में अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 2-4 बजे के बीच ताज एंड्स में अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे।

5 1

इसके बाद ताज लैंड्स एंड में एक भव्य स्वागत समारोह होगा जिसमें केवल दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। इसके बाद यह जोड़ा उदयपुर के लिए रवाना होगा, जहां एक भव्य शादी की योजना बनाई गई है। उदयपुर में शादी 8 जनवरी को होगी।

7 1

आयरा और नूपुर शिकरे की शादी के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होने वाली दुल्हन आयरा ने उपहार मिलने वाली रीति को लेकर एक विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बजाय उनके एनजीओ में दान करें। आयरा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू के संस्थापक और सीईओ के रूप में काम करती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img