Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Punjab News: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े सनसनी

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस समय हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने लक्की ओबेरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में मची अफरा-तफरी

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुद्वारे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपराधिक गिरोह की संलिप्तता या किसी अन्य साजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी संगठन या गिरोह ने वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विपक्ष का सरकार पर हमला

इस घटना के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा,जालंधर के एक गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या ने भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। अगर सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है?”

बाजवा ने आगे कहा, पंजाब आज भय, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक गतिरोध की चपेट में है, जबकि AAP सरकार जनसंपर्क और बहानेबाजी में व्यस्त है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जवाब देना होगा कि इस व्यवस्था के पतन के लिए कौन जिम्मेदार है।”

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक

लक्की ओबेरॉय की हत्या से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। AAP नेताओं और समर्थकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img