Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी आरती त्यागी पर गिरी गाज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: घरेलू हिंसा और अपराध पीड़िता महिलाओं की बात सुनने के लिए बने वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी आरती त्यागी को पद से हटा दिया गया है। सेंटर की प्रभारी आरती त्यागी पिछले 15 दिनों से वन स्टॉप सेंटर पर बिना छुट्टी लिए ऐप्सेंट थी। इतना ही नहीं सेंटर में अव्यवस्थाओं की भरमार थी।

काम में लापरवाही बरतने के चलते आरती त्यागी को पद से हटा दिया है। बुधवार को जन सुनवाई के लिए सर्किट हाउस पहुंची उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि सेंटर मैनेजर आरती त्यागी पर वन स्टॉप सेंटर का अतिरिक्त चार्ज था, जिसमें वह काफी गड़बड़ी कर रही थी इसलिए उनसे सेंटर प्रभार वापस ले लिया गया है।

वही उन्होंने कहा की भले ही सेंटर मैनेजर आरती त्यागी पद से हट चुकी है लेकिन वन स्टॉप सेंटर में इतनी कमियां मिलना बहुत शर्म की बात है। इस पूरे मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी की भी जिम्मेदारी बनती है। वन स्टॉप सेंटर का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है इसमें डीपीओ भी जिम्मेदार है। इसलिए वर्तमान और पूर्व डीपीओ दोनों पर ही एक्शन लिया जाएगा दोनों ने अपने काम में लापरवाही की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img