- बसंत पंचमी की तरह फुलेरा दूज पर भी होता है अबूझ मुहूर्त
- शुक्र अस्त होने की वजह से अप्रैल तक नहीं बजेंगी शहनाई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: साल 2021 में विवाह मुहूर्त कम है। हिंदू पचांग के अनुसार साल के पहले माह में 18 जनवरी को एक ही शुभ मुहूर्त था। उसके बाद बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण साल के शुरुवाती महीनों यानि 17 अप्रैल तक शहर में बैंडबाजे और बरात की धुन सुनाई नहीं दी।
हालांकि 14 और 16 फरवरी को अबूझ मुहूर्त होने की वजह से शादियों की धूम रही। ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल के अनुसार 16 अप्रैल तक शुक्र अस्त चल रहा हैं, जिसकी वजह से शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। मगर बसंत पंचमी की भांति 15 मार्च को फुलेरा दूज पर अबूझ मुहूर्त है।
जिस पर बिना सुजाए विवाह आदि के कार्य सम्पन्न किए जा सकते है। उसके बाद होलाष्टक लग जाएंगे। इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं किए जाते है। बता दें कि 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक विवाह कार्य सपंन होंगे, लेकिन उसके बाद 15 नवंबर देव सोने की वजह से फिर शादियां बंद हो जाएगी।
फुलेरा दूज पर बजेंगी शहनाई
फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। होली से पहले आने वाली इस दूज से कृष्ण मंदिरों में फाल्गुन का रंग चढ़ने लगता है। इस पर्व का महत्व शादियों को लेकर भी है। होली से 15 दिन पहले शादियों का मुहूर्त समाप्त हो जाता हैं, लेकिन फुलेरा दूज के दिन हर पल शुभ होता है। यह तिथि भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस दिन देवोत्थान व बसंत पंचमी की भांति रिकॉर्ड तोड़ शादियां होती है।
साल 2021 विवाह मुहूर्त
अप्रैल: 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई: 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29, 30
जून: 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23, 24
जुलाई: 1, 2, 7, 13, 15
नवंबर: 15, 16, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर: 1, 2, 6, 7, 11, 13

