- सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शामली का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में संपन्न हुआ। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रस्तावना व कार्य प्रगति पर चर्चा हुई।
बुधवार को सेंट आर कांवेंट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि आज युवाओ को बेहद जिम्मेदार व आत्म निर्भर होना होगा।
व्यक्तिव विकास के प्रशिक्षण का प्रशिक्षण युवाओं के लिए भारत देश के एक अच्छे और सच्चे नागरिक बनने के लिए महत्वपूर्ण है। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विराट कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन संघ द्वारा किया गया है।
छात्र इस संगठन से जुड़कर राष्ट्र सेवा से जुड़ जाते हैं। प्रांत सहमंत्री अनमोल मित्तल ने बताया कि परिषद वर्षों से छात्र हित में कार्य करती आ रही है प्रांत संयोजक राष्ट्रीय कला मंच मनोज कुमार जी ने बताया छात्रों का हित राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए हम छात्रों को प्रेरित करते हैं विभाग सह संगठन मंत्री परिषद द्वारा प्रथम सत्र कार्यक्रम शुरू कराया गया।
अभ्यास वर्ग में जनपद के लगभग 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रांत के सहमंत्री अनमोल मित्तल, प्रांत संयोजक कला मंच मनोज सिंह एवं विनीत ऋषि, विभाग संगठन मंत्री का प्रवास रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डा. नितिन वत्स, नगर मंत्री मयंक हुड्डा, नगर सह मंत्री वासु सिंह, सौरभ कुमार, विकसित पंवार को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर में जिला संयोजक मनीष कालखंडे, अनुज धानिया, व्यवस्था प्रमुख प्रांजल आर्य, सोनी राजपूत आदि उपस्थित रहे।

