Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

एबीवीपी ने किया निःशुल्क पाठशाला का आयोजन

  • बच्चों को कोरोना वायरस से बचने के टिप्स दिए

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तहसील क्षेत्र में पाठशाला का आयोजन कर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिया जाना प्रारंभ किया गया है।

रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नजीबाबाद तहसील में पाठशाला का आयोजन किया। परिषद की पाठशाला में बच्चों को संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से नि:शुल्क शिक्षा दी गयी। तहसील संयोजक आशीष त्यागी, तहसील सह संयोजक शिवानी सिंह, शगुन सैनी, संदीप पांडे, अनमोल त्यागी आदि ने अलग-अलग स्थानों पर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देना प्रारंभ किया।

परिषद की पाठशाला के के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को कोविड-19 के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बच्चों से न सिर्फ स्वयं मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा गया बल्कि उन्हें समझाया गया कि वे अपने आसपास किसी भी व्यक्ति को मास्क लगाए बिना देखने पर उसे मास्क लगाने के लिए टोके। आशीष त्यागी ने बताया कि अब निरंतर रूप से बच्चों को पाठशाला के माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा दिए जाने का कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।

पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक त्यागी ने बताया कि परिषद की पाठशाला संगठन की ओर से शुरू करायी गयी है। जिसका डाटा रोजाना ऊपरी अधिकारियों को दिया जा रहा है। नगर अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने बताया कि संगठन वर्ष भर छात्र हित में काम करता है और करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक त्यागी, संदीप पाण्डेय, आशीष त्यागी, शानिया इरम, शगुन सैनी, शिवानी, ऐश्वर्य, शगुन, आदि रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img