जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष प्रवेश राजपूत की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं प्रिंसिपल डा. डबलेश, डायरेक्टर इंजीनियर रोहित चौधरी वाइस प्रिंसिपल रवीश, सुभाष राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रवेश राजपूत ने बताया कि सभा युवा शक्ति को अपना रक्तगट अवश्य ही पता होना चाहिए। आज के समय में किसी भी समय किसी को भी ब्लड देने के लिए सर्वप्रथम रक्तगट का पता होना आवश्यक है। इसके पता होने से समय की बचत होती है तथा ब्लड ग्रुप आसानी से मिल जाता है तथा युवाओं में बहुत ही प्रेरणा स्रोत होता है।

