- सैकडों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इकाई द्वारा छात्र छात्राओं को एबीवीपी के सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक ने कहा कि संगठन में संगठन का हर एक कार्यकर्ता छात्र छात्राओं के लिए हर समय उनके साथ है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्योहारा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया गया है। लक्ष्य डिग्री कालेज, लोकमणि डिग्री कालेज, आरएसपी इंटर कालेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों छात्र छात्राओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संयोजक राकम पीयूष रस्तौगी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

संगठन छात्र छात्राओं के लिए साल के 365 दिन कालेज कैंपस में कार्य करता है और समाज ने नया संदेश देने का कार्य करता है। किसी भी छात्र या छात्राओं को कोई भी समस्या आती है तो विद्यार्थी परिषद उसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण करेगा। इसमें मौक़े पर तुषार मोहन शर्मा, भानु कटारिया, शुभम कौशिक शानू सैनी, रिया सिंह, अंजलि वर्मा, मनीषा चौहान, शिवानी सिंह, गरिमा चौधरी, प्रिया चौधरी, विशाल चौहान, रितिक चौहान, उमंग पवार, रितिक चौहान, निखिल वर्मा,अनमोल ठाकुर, दीपक रस्तोगी सहित सैकडों छात्र छात्राओं को सदस्यता ग्रहण कराई।


