Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर फिर हुआ हादसा, प्रशासन के दावों की खुली पोल

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: गन्ना पेराई सत्र शुरु होने के बाद कभी रिफ्लैक्टर लगाने तो कभी प्रशासन द्वारा शुगर मिल अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों से बात कर आबादी क्षेत्र में गन्ना वाहन न लाने और ओवरलोड गन्ने से वाहन न भरने के सम्बंध में दी जाने वाली हिदायत खानापूर्ति बन रह गयी है। शुक्रवार की सुबह जिस समय स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे उस समय कालागढ़ मार्ग पर ओवरलोड गन्ने से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। जिससे राहगीरों की जान खतरे में आ गई। हालांकि, सौभाग्य से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

यह घटना उस मार्ग पर हुई है जो अत्यधिक व्यस्त और भारी आवाजाही वाला है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों का इस प्रकार चलना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे वाहन न केवल सड़क पर चलने वालों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि सड़क की स्थिति को भी खराब करते हैं।

यह घटना संबंधित अधिकारियों के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए कि इस प्रकार के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। क्षेत्र में अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं, जो सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग करती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img