- पत्नी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
- बाइक के ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर कोतवाली शहर में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता सहित दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार को थाना कोतवाली शहर के रशीदपुर गढ़ी चक्कर चौराहा पर एक ट्रक चालक राजपाल पुत्र रामशरण निवासी पुतलीघर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

बाइक सवार तेजपाल सिंह पुत्र धन सिंह 30 वर्ष, कंचन उम्र सात वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह, कार्तिक उम्र तीन वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांवड़ी गंज थाना कोतवाली शहर बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही तेजपाल की पत्नी रुबी उम्र करीब 28 वर्ष घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार ट्रक चालक राजपाल सिंह पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

