Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

राजस्थान में हुआ हादसा कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी कार से बरात में शामिल होकर शादी समारोह में जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुड़ामालानी थाने के बाटा फांटे के पास हुआ है। जालोर के सेडिया निवासी एक परिवार बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रहे थे। कार में परिवार के नौ लोग सवार थे। इसी दौरान गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फांटे के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरीके से पिचक गई। वहीं ट्रक भी आगे जाकर सड़क पर पलट गया। अन्य गाड़ियों में सवार बरातियों ने गाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला। उसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर घायल का सांचौर अस्पताल में इलाज जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img