Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, दबे आठ मजदूरों को निकाला, दो की मौत

  • रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से मलबे में दबे आठ मजदूरों को निकाला, दो की मौत
  • बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि छह मजदूर घायल हो गए
  • मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सभी मजदूरों को मलबे से निकाल लिया है

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में निर्माणाधीन पुल के एक एबेंडमेंट में ऊपर से मलबा गिर गया। मलबे में दबे सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। जबकि छह घायल हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img