Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

500 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपी पर नगीना व बढ़ापुर थानों में दो दर्जन से मुकदमे हैं दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: पुलिस ने एक पेशेवर अपराधी को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। युवक पर नगीना व बढ़ापुर थानों में दो दर्जन के आसपास मुकदमे दर्ज हैं। युवक का संबंधित धारा में चालान कर दिया।

नगीना थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगीना व थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे के कुशल पर्यवेक्षण में एस आई योगेश कुमार ने हमराह कॉन्स्टेबल आशीष कुमार व धर्मेंद्र कुमार की टीम ने एक आरोपी को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।

पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान कथा मुखबिर की सूचना पर ग्राम अलहैदादपुर रोड़ पर एक ट्यूबेल के पास से मौहल्ला कलालान नगीना निवासी हिस्ट्रीशीटर व शातिर पेशेवर अपराधी वाहिद उर्फ टल्ली पुत्र बहाब को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद तलाशी लेने उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुआ। जिस पर पुलिस उसे थाने ले आई।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे के अनुसार गिरफ्तार अपराधी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न संगीन मामलों में गुंडा एक्ट सहित नगीना व बढ़ापुर थाने में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किच्ये गये अपराधी का पुलिस ने संबंधित धारा में चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img