Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

दहेज नहीं देने पर विवाहिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, न्याय की लगाई गुहार

  • पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज की मांग की

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के ग्राम परमावाली निवासी विवाहिता के परिजनों द्बारा उसके ससुराल वालों की दहेज की मांग नहीं पूरी कर पाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न करते हुए शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी।

वहीं पीड़िता का आरोप है पति ने उसे दुबई में आबूधाबी आलम में अपने पास बुलाकर अप्राकृतिक मैथुन किया और जब यहां ससुराल में आयी तो देवर ने चाकू की नोंक पर उससे बलात्कार किया।

सास ससुर से शिकायत की तो उन्होंने भी उसे डरा धमका कर चुप रहने को कहा और घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसपी बिजनौर को शिकायती पत्र देकर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

नगर के ग्राम परमावाला निवासी एक विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ इस्तखार गढ़मलपुर थाना नजीबाबाद निवासी से हुई थी।

उसके मायके वालो ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज व उपहार दिए थे परंतु शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे और सास फरजाना व ससुर खुर्शीद उसे कम दहेज का ताना देते रहते थे।

ससुराल वालों ने शादी के बाद उससे पांच लाख की नकदी व कार की मांग की परंतु मांग पूरी नहीं कर पाने पर वे उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।

कुछ समय बाद उसके पति इस्तखार ने जो कि दुबई आबूधाबी आलम में नौकरी करता था अपने पास बुला लिया और वहां पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया विरोध करने पर तीन माह बाद उसे ससुराल भेज दिया।

आरोप है कि यहां ससुराल में उसका देवर उस पर बुरी नीयत रखने लगा और एक दिन चार सितम्बर 2020 की रात्रि को 11 बजे उसका देवर सरफराज उसके कमरे में घुस आया और चाकू की नोंक पर उससे बलात्कार किया।

आरोप यह भी है कि जब उसने इस घटना की जानकारी सास ससुर को दी तो उन्होंने उसे डरा धमका कर चुप रहने को कहा तथा कहा कि अगर किसी को इसका पता चला तो इस्तखार तुझे तलाक दे देगा।

जिसके बाद किसी तरह वह वहां से निकल कर मायके आ गई और अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। वहीं जब घटना की रिपोर्ट लिखाने थाने गई तो वहां केवल प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी से इस मामले में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img