- पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने अधि ग्रहित भूमि के मुआवजे और गन्ना मूल्य समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग रखी की एनएच-58 में अधिग्रहित की गई किसानों की भूमि का उचित मुआवजा किसानों को तत्काल दिलाया जाए। मोहम्मद शाह आलम ने ज्ञापन के माध् यम से कहा कि जिलाधिकारी को 29 नवंबर 2022 को किसान की विभिन्न समस्याओं और भूमि अधिग्रहण का मुआवजा लेने के लिए ज्ञापन देने गए किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उस दौरान की जिलाधिकारी कार्यालय की सीसीटीवी वीडियो चेक किए जाए और मामले मे सख्त कार्रवाई की जाए। अंबावता के साथ दिलाया जाए। के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेड़ी पर व्यापार करने वाले एवं छोटे दुकानदारों के खिलाफ जीएसटी अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर अवैध
वसूली की जा रहा है उसको रोकी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुन्तल वर्तमान में दिलाया जाए और किसानों का बकाया भुगतान लेट होने पर किसान को उसका रुपया मय 12 प्रतिशत ब्याज मिलना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति में किसानों को खेती के लिए बुआई के समय डाई और उर्वरक खाद सुनिश्चित कराई जाए।

