Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Aditi Rao Hydari and Siddharth: गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ, इंस्टा पर शेयर की जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने मंदिर में गुपचुप ​शादी कर ली है। जिसमें दोनों कपल ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक विवाह किया है। वहीं, शादी के बाद न्यू जोड़े ने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री अदिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘तुम मेरे सूरज हो, चांद हो, तुम्हीं मेरे सितारे हो’। आगे लिखा है, ‘अनंत काल तक साथ बने रहना, तुम्हें खूब प्यार।’ मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।

गुपचुप तरीके से शादी रचाई

दरसअल, अदिति और सिद्धार्थ ने आज सोमवार 16 सितंबर को गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। एक निजी समारोह में इस जोड़ी ने कुछ परिवारीजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा है। इससे पहले इसी साल दोनों ने सगाई भी गुपचुप तरीके से की थी। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

 फैंस ने बधाईयां देना किया शुरू

अदिति और सिद्धार्थ ने जैसे ही अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की, बधाईयों की झड़ी लग गई है। फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी इस नई-नवेली जोड़ी को आशीर्वाद और दुआएं दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट किया है। अनन्या पांडे ने लिखा है, ‘बेहद खूबसूरत, बधाई हो’। संजीदा शेख ने लिखा है, ‘माशाअल्लाह’।

कैसा है लुक?

लुक की बात करें तो दूल्हा-दुल्हन के लिबास में अदिति और सिद्धार्थ बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने सादगीभरा लुक ही अपनाया है, लेकिन उसमें भी बेहद जंच रहे हैं। अदिति ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर जरी का काम है। उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से लुक कंपलीट किया है। बालों में गजरा लगाया है। वहीं, सिद्धार्थ ने साउथ के पारंपरिक लिबास में नजर आए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img