Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एक्ट्रेस कंगना रनौत का बर्थडे आज, इस खास अंदाज में कहा शुक्रिया…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका स्वागत है। आज बॉलीवुड क्वीन यानि कंगना रनौत ने अपने बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है। तो आइये जानते है कंगना रनौत की वायरल वीडियो के बारे में…बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस को फैंस और सेलेब्स अलग अलग अंदाज में बर्थडे विश कर रहे है। वहीँ, कंगना रनौत ने विनम्र अंदाज में सभी फैंस, सेलेब्रटी के साथ साथ दुश्मनों का शुक्रिया अदा करते हुए एक खास वीडियो मैसेज शेयर किया है।

19 8

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वीडियो में कहा कि आज अपने जन्मदिन के अवसर पर मैं अपने माता-पिता, अपने कुल देवी मां अंबिका जी और मेरे सारे गुरु, मेरे सारे प्रशंसक, शुभचिंतक, मेरा परिवार, दोस्त फैन्स सबके लिए आभार व्यक्त करती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे शत्रुओं का भी आभार व्यक्ति करती हूं, जिन्होंने आज तक कभी मुझे आराम नहीं करने दिया। चाहे कितनी भी सफलता मिली, पर फिर भी मुझे सफलता के मार्ग पर तत्पर रखा, मुझे लड़ना-संघर्ष करना सिखाया…उनकी भी मैं हमेशा आभारी रहूंगी। दोस्तों मेरी विचारधारा बहुत सरल है, मेरा आचरण और सोच भी बहुत सरल है। मैं हमेशा ही सबका अच्छा चाहती हूं। और इसके चलते अगर मैंने कुछ कहा हो…देशहित में कुछ कहा हो और उनको दुख पहुंचा हो तो उसके लिए भी क्षमा चाहती हूं। श्री कृष्ण के सौभाग्य से मुझे बहुत कुछ मिला है। मेरे मन में किसी के लिए दुर्भावना नहीं है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनौत कि वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में कंगना ने फिल्म में अपने हिस्स्से की शूटिंग पूरी की है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म के को-एक्टर राघव लॉरेंस के लिए एक नोट भी लिखा था। इसके अलावा, कंगना आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भी नजर आएंगी, जिसे वे खुद डायरेक्ट कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img