Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बारावफात को लेकर एडीजी और आईजी सड़कों पर रहे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बारावफात को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक शुक्रवार को नमाज के वक्त सड़कों पर रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार दोपहर के वक्त आबूलेन चौकी पर पहुंचे और एसएसपी अजय साहनी और अन्य पुलिस अधिकारियों से बात कर शहर की स्थिति की जानकारी ली।

बाद में दोनो अधिकारी हापुड़ रोड होते हुए निकल गए। जुमे की नमाज के दौरान कोतवाली और देहलीगेट पुलिस अलर्ट रही। वहीं गुलमर्ग के पास नमाज के दौरान पुलिस मौजूद रही।

शाम के वक्त डीएम के. बालाजी और एसीएम सुनीता सिंह के अलावा सदर एसओ दिनेश चन्द्र ने मय फोर्स के साथ सदर और बेगमपुल पर पैदल भ्रमण करके व्यापारियों से बात की। अधिकारियों ने कोरोना को लेकर व्यापारियों को अलर्ट भी किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि जो लोग मास्क लगाकर न आए उनको दुकान में प्रवेश न करने दें।

11 29

सपाइयों ने मनाई वाल्मीकि जयंती और बाराबफात

महानगर समाजवादी पार्टी एवं पूर्व पार्षद दल नगर निगम मेरठ की ओर से शुक्रवार को प्राचीन ग्रंथ रामायण के रचयिता महा ऋषि वाल्मीकि एवं पैगंबर ए रसूल हजरत मोहम्मद की योमें पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को घंटा घर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर एवं माल्यार्पण करके नमन किया गया।

उनके दिखाए गए मार्ग पर उनकी शिक्षा पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि धर्म आधारित एवं जातिवादी राजनीति का खात्मा करने के लिए समतामूलक समाज की स्थापना सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी सिद्धांतों से ही इस देश और प्रदेश में आएगी, जिससे देश और प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

इसके पश्चात शाहपीर साहब गुलमर्ग सिनेमा इंदिरा चौक पर शाहपीर साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन और चैन की दुआ मांगी। सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों के खात्मे के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत प्रदान करने के लिए अल्लाह से दुआ की गई।

पैगंबर ए रसूल हजरत मोहम्मद ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर अमल करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस्लाम सबको बराबरी का हक देता है। इन दोनों कार्यक्रमों का नेतृत्व समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी पूर्व महानगर प्रवक्ता समाजवादी पार्टी मोहम्मद वसीम उर्फ राहुल एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने किया।

इस अवसर पर कैंट विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, नदीम त्यागी एडवोकेट, जावेद अंसारी, शाहिद अंसारी, शानू सैफी, सोहेल सैफी, दिनेश गुप्ता, मदन ठाकुर, इमरोज कुरेशी, एहसान अली, नईम खान, भूरा पंडित, हरिदत्त शर्मा, आफाक इम्तियाज, महमूद इकबाल कस्सार, बिलाल कुरैशी, रिजवान कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img