Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एडीजी बरेली ने नजीबाबाद थाने की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया

  • प्रस्तावित थाने के निमार्ण के लिए कार्य योजना भेजने के निर्देश
  • मंडावली थाने में भी विकास कार्य को देखा

जनवाणी टीम |

नजीबाबाद: बरेली जोन के एडीजी ने नजीबाबाद के प्रस्तावित थाने का निरीक्षण किया और थाने के निर्माण के लिए कार्य योजना व बजट प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ताकि धन आवंटन हो सके। इसके साथ ही उन्होंने मंडावली थाने का भी निरीक्षण किया।

मंगलवार को एडीजी बरेली जोन ने नजीबाबाद -कोतवाली मार्ग पर प्रस्तावित नजीबाबाद थाने के निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण किया। आबादी क्षेत्र से थाने को हाईवे मार्ग पर शिफ्ट करने की पुलिस अधिकारियों की कवायद अब तेज हो गयी है।

पिछले एक माह में जिला प्रशासन के अधिकारी, एसपी डॉ धर्मवीर सिंह,एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र सहित कई अधिकारी प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर चुके है और जमीन की बाउंडरी करने को निर्देशित कर चुके हैं। अब एडीजी के निरीक्षण के बाद थाने के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है।

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाने के निर्माण के लिए बजट व कार्य प्रस्ताव भेजने के निर्देश मिले हैं ताकि एडीजी के माध्यम से धन आवंटित हो सके।

बरेली जोन के एडीजी ने मंडावली थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में महिला हेल्प डेस्क,किसान हेल्प डेस्क व थाने की साफ-सफाई देखकर संतोष व्यक्त किया। थाने की बैरिक, माल खाना रिकॉर्ड आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया। एडीजी के साथ एसपी सिटी और सीओ नजीबाबाद भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img