जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर प्रथम प्रत्योत्तर दाता लेखपालों के लिए आपदा प्रबंधन क्षमता संवर्धन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी अवधेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया गया।
सोमवार को जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर आयोजित लेखपालों के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक सेवक को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। प्रशिक्षण में नगीना तहसील के 30 लेखपालों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम परमानंद झा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. नरेंद पाल सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने आपदा से पहले, आपदा के समय व आपदा के बाद मे क्या करें और क्या न करें के बारे में बातचीत की। अग्नि आपदा प्रबंधन विषय पर अभयराम राणा ने आग बुझाने का डेमो करके भी दिखाया तथा घरेलु गैस सिलेंडर की एक्सपायरी जांच के विषय मे अवगत कराया। प्रशिक्षण सत्र में अनूप सिंह, शीतल राज, धर्मेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

