- सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रसाशन ने नही निकलने दिया जयंत चौधरी का रोड शो
- मामले को लेकर प्रसाशन और गठबंधन समर्थक आए आमने सामने
- जयंत के समझाने पर समर्थक हुए शांत, कार में ही खड़े होकर जयंत ने किया रोड शो
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: शुक्रवार को जनपद की खतौली विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में निकाले जाने वाले रालोद मुखिया जयंत चौधरी के पैदल रोड शो को लेकर पुलिस और गठबंधन कार्यकर्ता आमने सामने आ गये हैं। पुलिस कस्बे में जनसंपर्क की अनुमति होना बताते हुए रालोद प्रमुख को रोड शो नहीं निकालने देने पर अड़ी हुई थी, जबकि गठबंधन कार्यकर्ता रोड शो निकालना चाहते हैं।
उक्त मामले को लेकर घण्टों गठबंधन कार्यकर्ता और प्रसाशन के बीच नोक झोंक चलती रही, बाद प्रशाशनिक अधिकारियों ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी की सुरक्षा का हवाला और आचार सहिंता का उलंघन होने पर हुए पैदल रोड शो की अनुमति नही दी है, जिसके बाद रालोद मुखिया ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कर प्रसाशन के कहने पर खतौली में निकलने वाले रोड शो को कार में ही खड़े होकर किया। और कोतवाली के सामने से वापस होकर अपने काफिले के साथ गांव नावला के लिये रवाना हो गये। इसके बाद सैकड़ो गठबंधन समर्थकों ने खुद ही नगर में पैदल रोड शो किया और गठबंधन प्रतियाशी के कार्यलय पर पहुचकर रोड शो को समाप्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल समर्थकों के पीछे चलता रहा।
शुक्रवार को खतौली के जीटी रोड के गंग नहर के पास सड़क का इलाका पुलिस और गठबंधन कार्यकर्ताओं की जंग के मैदान के रूप में तब्दील हो गया। मामला था खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में पैदल रोड शो निकालने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी खतौली पहुंच गये। उधर गठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता भी रालोद मुखिया के साथ रोड शो में शामिल होने के लिए गंग नहर पुल के पास कावड़ पटरी मार्ग पर एकत्र हो गये।
वही गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जयंत चौधरी के रोड शों निकाले जाने का पता चलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पंहुचा और गठबंधन प्रतियाशी के समर्थकों को पैदल रोड शो निकालने की अनुमति नहीं दी, जिसको लेकर गठबंधन समर्थक और पुलिस प्रसाशन आमने सामने आ गया। प्रशासन का कहना है कि गठबंधन प्रत्याशी की और से रालोद मुखिया जयंत चौधरी के जनसंपर्क की अनुमति ली गई है।
जबकि गठबंधन कार्यकर्ता रालोद मुखिया का खतौली नगर में रोड शो निकालना चाहते हैं। बस इसी बात को लेकर पुलिस प्रशासन और गठबंधन कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। दोनों अपनी जिद पर अड़ गये, गठबंधन प्रतियाशी के समर्थकों ने कहा कि पुलिस सरकार के इशारे पर कार्य कर रही, और तानाशाही रवैैये को अपना रही है, उनके नेता जयंत चौधरी का खतौली में रोड शो जबरन रोका गया है। भाजपा नेता गठबंधन प्रतियाशी की चुनाव में मजबूत स्थिति से घबरा गये है। इसलिये पुलिस प्रसाशन का सहारा ले रहे है।
घण्टों चली गहमा गहमी के बाद प्रसाशनिक अधिकारियों ने रालोद मुखिया जयंत चौधरी से वार्ता की और रोड शो के दौरान उन्हें सुरक्षा का हवाला और आचार सहिंता का उलंघन बताते हुए रोड शो को केंसिल करने के लिये कहा जिसके बाद रालोद मुखिया ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत किया, और खतौली में होने वाले पैदल रोड शो को अपनी कार में खड़े होकर किया और कोतवाली तक रोड शो करने के बाद जयंत चौधरी वापस काफिले के साथ गांव नावला के लिये रवाना हो गये थे।
इसके बाद सैकड़ो गठबंधन समर्थकों ने खुद ही गंगनहर से बिजली घर के समीप गठबंधन कार्यलय तक जीटी रोड पर रोड शो निकाला और जमकर नारेबाजी की, इस दौरान रोड शो में भारी पुलिस बल समर्थकों के पीछे चलता रहा। जयंत चौधरी का पैदल रोड शो नही निलकने पर समर्थकों में पुलिस प्रसाशन के प्रति रोष बना हुआ था।

