- एडीएम एफ रजनीश मिश्र को मिला मैन आफ द मैच का पुरस्कार
- मैत्रीपूर्ण मैच इसी तरह होते रहने चाहिए: एसपी सिटी
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दर्शकों और प्रशंसकों से भरी दीर्घा। तालियों की गड़गड़हाट। खुशनुमा मौसम। मैदान में मानो हरी घास की चादर बिछी हुई थी। रविवार को प्रशासन एकादश और मीडिया इलेवन के बीच रोमांचक क्रिकेट मैच हुआ। शानदान मुकाबले में प्रशासन की टीम ने मीडियाकर्मियों की टीम को हरा दिया। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार एडीएम एफ रजनीश मिश्रा को मिला।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
यह दिलचस्प मैच खेला गया रविवार को मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल ग्राउंड पर। जिला प्रशासन और मीडिया कर्मियों की टीमों के बीच फ्रेंडली मैच हुआ। बता दें कि जिला प्रशासन एकादश में एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार यादव, जीएम ललित, एआरटीओ आरपी मिश्रा, एसडीएम संजीव कुमार, एडीईओ मनोज कुमार, नवीन राठौर फार्मेसिस्ट, पीयूष राणा आईआरआरआईजीए,सुभाष कुमार ,राघव, बलविंदर सिंह संधू और वीरेंद्र राणा शामिल रहे।वहीं मीडिया इलेवन में देवेश त्यागी, अश्वनी त्रिपाठी, सर्वेंद्र पुंडीर, सैयद मशकूर, दीपेंद्र मोटवाल, रोशन गिरी, अमित गुप्ता, काशिफ खान, अनिल कटारिया, अनिल चौधरी, संजीव शर्मा, दानिश खान, शिवमणि त्यागी, संकल्प नैब आदि शामिल रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम द्वारा निर्धारित 20 ओवर में 215 रन बनाए। प्रशासन की ओर से संजीव एसडीएम रामपुर ने 23 गेंदों पर 54 रन बनाए, आरपी मिश्रा (एआरटीओ) ने 38 रन बनाए, राजेश यादव (अपर नगर आयुक्त) ने 35 गेंदों पर 64 रन बनाए। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन 140 रन बनाकर आल आउट हो गई।मीडिया एलेवन की तरफ से काशिफ खान ने 5 छक्कों के साथ 30 गेंद पर 43 रन बनाए। रजनीश मिश्रा (एडीएमएफ) ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए।
मनोज कुमार (एडीईओ) ने भी 2 ओवर में 3 विकेट लिए। आॅलराउंड प्रदर्शन करने वाले एडीएम एफ रजनीश कुमार मिश्रा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनोज कुमार,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राजेश यादव औरबेस्ट फील्डर एआरटीओ आरपी मिश्रा को चुना गया। बेहतरीन कमेंट्री करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवनींद्र कमल और संदीप शर्मा को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी, डायरेक्टर मयंक चौधरी, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफउर्रहमान, एकेडमी के कोच विक्रांत चौधरी,स्कोरर तनवीर अहमद,अंपायर आशु कश्यप उर्फ धोनी व विवेक शर्मा को सम्मानित किया गया मैच के सफल आयोजन में सार्थक सिंह, शुभम पांचाल,यशजीत सिंह उर्फ लव, वासु व मोहम्मद अंजर आदि का विशेष योगदान रहा।

