Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शोभित विश्वविद्यालय में प्रवेश पुस्तिका का किया विमोचन

जनवाणी ब्यूरो |

गंगोह: शोभित विश्वविद्यालय में कुलाधिपति ने वर्ष 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश पुस्तिका का विमोचन किया। प्रवेशित वर्ष के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने वर्ष 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश पुस्तिका का विमोचन कुलपति डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने के बारे में नहीं है, यह आपकी क्षमता का एहसास करने और दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालने के बारे में है।

उन्होंने आगे कहा कि शोभित विश्वविद्यालय देश, समाज व् छात्रों के प्रति कार्यरत है, जो उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति हमारे जुनून का प्रमाण है। उन्होंने सभी इच्छुक उम्मीदवारों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किया।

इस मौके पर कुलपति एवं कुलसचिव ने प्रवेशित वर्ष 2023-24 के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कुलपति ने सभी छात्र एवं छात्राओं से आह्वान किया कि जिन उदेश्यों को लेकर एक विद्यार्थी अपने जीवन में प्रतिबद्ध होता है, उन सभी उदेश्यों को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह पूरा करने हेतु सभी छात्र एवं छात्राओं को आश्वासन देता है कि आपको निश्चित ही अच्छी शिक्षा एवं उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भूपेंद्र चैहान, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...
spot_imgspot_img