Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

डीयू में दूसरी कटऑफ के लिए आज से दाखिले शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में दूसरी कटऑफ के लिए आज से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इसके तहत छात्र 13 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं और 15 अक्तूबर तक फीस का भुगतान करना होगा।

साथ ही नई कटऑफ में उन छात्रों के लिए भी दाखिले के नए दरवाजे खुल जाएंगे जो पिछली कटऑफ से दाखिला रद्द करा नए कोर्स व नए कॉलेज में दाखिले की चाह रख रहे हैं।

डीयू ने पहली कटऑफ की घोषणा पहली अक्तूबर को की थी। इसके बाद बीते शनिवार को दूसरी कटऑफ की घोषणा की गई है।

दूसरी कटऑफ में पहली कटऑफ की तुलना में कॉलेजों ने औसतन 0.25 फीसदी से लेकर तीन फीसदी तक गिरावट की है। वहीं, राजनीति विज्ञान विषय में 100 फीसदी कटऑफ रही है। यहां तक की कुछ नामी कॉलेजों में इसे लेकर दाखिले भी बंद हो गए हैं।

दूसरी कटऑफ के तहत छात्र सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर  13 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद कॉलेजों को योग्य छात्रों का 14 अक्तूबर शाम पांच बजे दाखिला मंजूर करना होगा। छात्र 15 अक्तूबर शाम पांच बजे तक दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।

कॉलेज व कोर्स बदलने का भी आज से मौका

दूसरी कटऑफ के तहत छात्रों को कॉलेज व कोर्स बदलने का भी मौका मिल सकेगा। जो छात्र पहली कटऑफ के दाखिले से खुश नहीं हैं और उन्हें दूसरी कटऑफ में पसंदीदा कोर्स व कॉलेज में दाखिला मिल रहा है। ऐसे में छात्र पहली कटऑफ से दाखिला रद्द करा दूसरी कटऑफ में दाखिला ले सकेंगे।

एक कटऑफ में सिर्फ एक बार ही रद्द करा सकेंगे दाखिला

छात्र एक कटऑफ में केवल एक बार ही दाखिला रद्द करा सकेंगे। ऐसे में डीयू प्रशासन की ओर से सभी छात्रों के लिए सलाह है कि दूसरी कटऑफ में दाखिला लेने से पहले अच्छी तरह से आश्वस्त कर लें कि उन्हें उस कटऑफ में दाखिला मिल सकेगा या नहीं।

क्योंकि, एक बार दाखिला रद्द करने पर छात्रों के पास उसी कटऑफ में दूसरी बार दाखिला लेने का अवसर नहीं होगा। ऐसे छात्रों को अगली कटऑफ के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, जोकि दाखिले के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

पहली कटऑफ से दाखिला रद्द करा दूसरी कटऑफ में करना होगा आवेदन

ऐसे छात्र जो दूसरी कटऑफ में दाखिला लेना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को सबसे पहले पहली कटऑफ में दाखिला रद्द कराना होगा। जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं की है, लेकिन आवेदन कर दिया है।

तब भी बिना दाखिला रद किए हुए उन्हें दूसरी कटऑफ में दाखिला नहीं मिलेगा। दाखिला रद्द करने के लिए छात्रों को एक हजार रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा। वहीं, दूसरी कटऑफ में दाखिले के लिए नए सिरे से आवेदन करना होगा। इसके लिए छात्र पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं।

  • दूसरी कटऑफ के लिए दाखिले के लिए आवेदन: 11 अक्तूबर से लेकर 13 अक्तूबर तक (सुबह 10 बजे से रात 11:59 बजे तक)
  • कॉलेज की ओर से दाखिला मंजूर करने की अंतिम तिथि: 14 अक्तूबर
  • दाखिले  के लिए फीस जमा कराने की अंतिम तिथि: 15 अक्तूबर शाम पांच बजे तक 
  • दाखिले के लिए तीसरी कटऑफ की घोषणा- 16 अक्तूबर 

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img