Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

एडीओ पंचायत ने निःशुल्क वितरित कराया राशन

  • सरकार की अतिरिक्त राशन वितरण योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बांटा खाद्यान्न

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार ने ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमखेड़ा संजरपुर में कोविड-19 संक्रमण के चलते संकटकाल के दौरान सरकार द्वारा की गई अतिरिक्त राशन वितरण योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अपनी मौजूदगी में राशन (खाद्यान्न) का वितरण कराया। इस दौरान उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निःशुल्क वितरित किया गया।

शनिवार को एडीओ पंचायत अनिल कुमार ने अपनी उपस्थिति में अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमखेड़ा संजरपुर में उपभोक्ताओं को राशन का वितरण कराया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बनी संकटकाल की स्थिति में सरकार द्वारा गरीबों को राशन का वितरण करने की व्यवस्था शुरू की गई।

जिसके चलते ग्रामीणों को प्रति यूनिट चावल और गेहूं का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम में संचालित सरकारी सस्ता गल्ला की रिक्त चल रही दुकानों का वरीयता के आधार पर शीघ्र स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलओं को आवंटन कराया जाएगा।

इसके बावत सभी प्रधानों को सूचित भी कर दिया गया है। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि वह शीघ्र ही उक्त ग्रामों में संचालित रिक्त पड़ी दुकानों का आवंटन करा कर उन्हें.अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कयामुद्दीन अंसारी, ग्राम पंचायत सचिव नंदराम सिंह आदि सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img