Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

एडीआरएम मुरादाबाद ने किया रेलवे स्टेशन का दौरा

  • रेल ट्रैक सुरक्षा को लेकर सर्तक रहने के दिए निर्देश
  • स्टेशन पर विभिन्न अनुभागों में किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: सहायक मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद ने स्थानीय रलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल अधिकारियों को रेल ट्रैक सुरक्षा के प्रति सर्तक रहने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक तथा विभिन्न अनुभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया।

गुरुवार को सहायक मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद एनएन सिंह नजीबाबाद रेलवे जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। उनके साथ डीओएम उचित सिंघल, सीनियर डीएमई भी मौजूद रहे। एडीआरएम ने मंडलीय और स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद से जलालाबाद दिशा के रेल क्रासिंग प्वाइंटों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा रेल अधिकारियों को सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सहायक मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन मास्टर कक्ष के पैनल का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान पायी गयी सुरक्षा से सम्बन्धित कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन के विभिन्न अनुभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह, आईओडब्ल्यू शिव सिंह रावत भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img