Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस, पुतला फूंका

  • रोहिताश्व अग्रवाल को अध्यक्ष पद से हटाने के पत्र पर बवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि आज वेस्ट यूपी के अधिवक्तागण ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया।

उन्होंने बताया कि बार कौंसिल आॅफ इंडिया द्वारा बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्वाचित चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट को हटाने के लिए पत्र जारी करते हुये एक अन्य कमेटी का गठन किया गया है जोकि नियम एवं विधिविरुद्ध है।

ऐसा प्रतीत होता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ बार कौंसिल आॅफ इंडिया एक सौतेला व्यवहार कर रहा है। जबकि रोहिताश्व कुमार अग्रवाल एडवोकेट पांच बार के निर्वाचित सदस्य रहे हैं और चेयरमैनशिप के हाल में हुये चुनाव में प्रथम वरियता से सर्वाधिक वोट पाकर वह निर्वाचित हुए थे तथा सदन के बहुमत से यह तय पाया गया था कि दोनों निर्वाचित सदस्यों की आपसी सहमति के आधार पर चेयरमैनशिप का छह-छह माह का कार्यकाल पूरा करेंगे, जिसका गजट नोटिफिकेशन पूर्व में हो चुका है।

जिस कारण नोटिफिकेशन के विरुद्ध पत्र जारी करने का कोई अधिकार बार काउंसिल आॅफ इंडिया को नहीं है। जानकी शरण पांडे द्वारा पहले छह माह का कार्यकाल पूर्ण किया जा चुका है। गजट नोटिफिकेशन कई महीने पूर्व का है, जिसके सम्बन्ध में कोई योग्य न्यायालय ही निर्णय ले सकती है, इस सम्बन्ध में अब तक कोई वाद न तो किसी जनपद में योजित हुआ है और न ही कोई वाद उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में योजित हुआ है।

इस कृत्य से बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की गरिमा को भी ठेस पहुची है। जिसके विरोध में पूरी वेस्ट यूपी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवकरण शर्मा ने अपनी अध्यक्षता में एक मीटिंग करके इस कृत्य का विरोध प्रकट किया।

कहा कि बार कौंसिल आॅफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा द्वारा रोहताशव कुमार अग्रवाल को उनके पद से हटाना बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण है। उसके बाद राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के सदस्यों द्वारा पश्चिम कचहरी गेट पर बार काउंसिल आॅफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा का पुतला दहन किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img