- हाईकोर्ट बेंच की स्थापना सहित अन्य मांगों संबंधि ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित तहसीलदार को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर बार एसोसिएशन नगीना के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर व प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
गुरुवार को बार एसोसिएशन नगीना के अध्यक्ष संजीव कुमार एडवोकेट व महामंत्री मौ. नईम एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार हामिद अंसारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ओमप्रकाश सिंह तोमर एडवोकेट मेरठ की आत्महत्या के पश्चात प्राप्त हुए सुसाइड नोट व प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद अभियुक्तों की पुलिस द्वारा अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं की है।
जिस कारण स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट व उनके पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से उपरोक्त मामले में दोषी अभियुक्त गण की गिरफ्तारी की मांग की गई तथा अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर मुंसफी परिसर के गेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हामिद अंसारी को सौंपा।
प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के अतिरिक्त उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, नरेश कुमार सैनी, जियाउल इस्लाम, अजय राज सिंह, सुरेश सिंह कश्यप, सैयद जुल्फिकार अली जैदी, राजेंद्र पाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, विनीत कुमार, पीयूष कुमार विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष दीपक सक्सैना, नरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।

