Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

… आखिर कौन हैं आईपीएस डॉ. विपिन टाडा ?, बोले- भयमुक्त माहौल बनाना हमारी पहली प्राथमिकता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। साल 2012 बैच के युवा आईपीएस डॉ विपिन टाडा मूलरूप से राजस्थान में जोधपुर के रहने वाले हैं। विपिन टाडा की शादी मुंबई के पूर्व कमिश्नर और वेस्ट यूपी के बागपत जिले से भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. सतपाल सिंह की बेटी से हुई है।

विपिन टाडा का पहले प्रयास में ही साल 2002 में एमबीबीएस में सलेक्शन हो गया। इसके बाद वह राजस्थान के एक गांव के सरकारी अस्पताल में चिकित्साधिकारी बने। वहां आठ महीने तक ड्यूटी पर रहे। नौकरी पर रहते हुए विपिन टाडा का साल 2011 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए सलेक्शन हो गया और 2012 में आईपीएस अफसर बन गए। डा. विपिन टाडा की वर्तमान में तैनाती सहारनपुर में थी। उससे पहले वह गोरखपुर और रामपुर समेत कई जिलो के कप्तान भी रह चुके हैं।

भयमुक्त माहौल ही एसएसपी डा. विपिन टाडा की पहली प्राथमिकता

मेरठ नवनियुक्त एसएसपी डा. विपिन टाडा ने बताया कि जिले में भयमुक्त महौल ही हमारी प्राथमिकता है। अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। ताकि लोग बेखौफ रहें। बच्चों और महिलाओं के साथ अपराध को रोकने की विशेष प्राथमिकता रहेगी।

भ्रष्टाचार को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेचनाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता होगी। एसएसपी ने बताया कि आमजनता को न्याय तुरंत दिलाया जाएगा। थानों में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुनवाई की जाएगी।

फरियादियों से दुर्व्यहार करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी मॉनीटरिंग वह खुद करते रहेंगे। बढ़ते हत्याओं के ग्राफ और अनसुलझी घटनाओं पर भी काम किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img