जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: तहसील चांदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयावधि में करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर उसकी संतुष्टि भी जानें। उन्होंने कहा कि आम आदमी की शिकायातों का गुणवत्तापरक निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर है। इस अवसर पर 51 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कैंप लगाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिये कहा।
उन्होंने लोक निमार्ण विभाग के अभियंता को पानी भराव व सड़क टूटने की शिकायतों का निस्तारण कराने के लिये कहा तथा मानक के अनुसार पीओएस मशीन से राशन का वितरण हो यह देखने के निर्देश उप डीएम को दिये।

