Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Share Market: सकारात्मक रूख के साथ खुलने के बाद शेयर मार्केट पहुंचा लाल निशान पर, जानें आज के हाल!

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 329.23 अंक चढ़कर 80,130.66 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 118.75 अंक बढ़कर 24,365.45 अंक पर खुला। यह बढ़त वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के कारण आई है। हालांकि, धीरे-धीरे बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी और लाल निशान पर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स करीब 800 अंक और निफ्टी 200 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है।

इस बैंक के कारण शेयर मार्केट में गिरावट

विदेशी फंडों के निरंतर प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। हालांकि, दोनों बढ़त को ज्यादातर नहीं संभाल पाए। बाद में एक्सिस बैंक के कारण इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में से एक्सिस बैंक में 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने मार्च तिमाही में मामूली गिरावट दर्ज करते हुए 7,117 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 7,130 करोड़ रुपये था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img